Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद कॉलेज, कोचिंग इंस्टीट्यूट खोले जाने के संकेत, बोले शिवराज, तीसरी लहर में लॉकडाउन की नौबत नहीं

मध्यप्रदेश में पात्र लोगों के वैक्सीनेशन के बाद खुलेंगे कॉलेज,कोचिंग इंस्टीट्यूट

विकास सिंह
मंगलवार, 22 जून 2021 (08:53 IST)
भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में सोमवार को एक दिन में रिकॉर्ड 16 लाख 41 हजार 42 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में इंदौर में 2 लाख 21 हजार 659 और भोपाल 1 लाख 42 हजार 555 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ। सोमवार को देश में हुए कुल वैक्सीनेशन 20 प्रतिशत मध्यप्रदेश में हुआ। रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद केंद्र सरकार ने प्रदेश को 5 लाख डोज अतिरिक्त देने जा रही है। 
 
रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उत्सव का माहौल रहा और सभी के सहयोग से जनभागीदारी मॉडल से वैक्सीनेशन महाअभियान सफल हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान अभी शुरु हुआ है और हमारा संकल्प है कि तीसरी लहर का मुकाबला करने के लिए सभी प्रदेशवासियों को टीका लगाए। अगर कोरोना की तीसरी लहर आए तो विनाशकारी न हो।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर संपूर्ण वैक्सीनेशन हो गया है तो कॉलेज और कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने के साथ सिनेमाघर तक भी खोल सकते है। उन्होंने कॉलेज संचालकों और कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक और पढ़ने वाले स्टूडेंट वैक्सीनेशन को लेकर अभियान शुरु करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन से तीसरी लहर में लॉकडाउन की नौबत नहीं आएगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान में 10 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा गया था।टीकाकरण महाअभियान के प्रति सभी लोगों ने वैक्सीनेशन के लिये जो जोश दिखाया, उससे प्रति घंटे वैक्सीनेशन की रिपोर्ट दोगुनी होती रही। सुबह 10 बजे तक 60 हजार, प्रात: 11 बजे तक एक लाख 75 हजार, दोपहर 12 बजे तक 3 लाख 37 हजार, दोपहर 1 बजे 5 लाख 21 हजार, दोपहर 2 बजे 7 लाख 10 हजार, दोपहर 3 बजे 8 लाख और शाम 5 बजे तक 12 लाख 12 हजार लोगों ने वैक्सीन लगवा ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैक्सीनेशन के यह आंकड़े साबित कर रहे हैं कि प्रदेश की जनता कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने को तैयार हो गई है। सभी केन्द्रों पर उत्सव जैसा माहौल बनाया जाकर टीका लगवाने आये व्यक्ति का स्वागत भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव जीवन की सुरक्षा के लिये सभी लोग स्व-प्रेरणा से आगे आये और महाअभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधियों सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों, धर्मगुरूओं, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद भी ज्ञापित किया, जिनके प्रयासों ने वैक्सीनेशन कार्य को गति प्रदान की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

अगला लेख