महाराष्ट्र में 5 माह में 50 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ पूर्ण vaccination

Webdunia
शुक्रवार, 18 जून 2021 (15:51 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए 5 माह में 50 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है अर्थात उन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 53,72,219 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

ALSO READ: सर्वश्रेष्ठ के इंतजार में समय न गंवाएं, जो उपलब्ध है वही Vaccine लगवाएं
राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकडों के अनुसार महाराष्ट्र में 9 करोड़ लोग 18 वर्ष से ऊपर हैं। इसके मुताबिक राज्य में सरकार 5 माह में 5 प्रतिशत से थोड़ा अधिक लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण कर पाई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान इस वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुआ था।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कई बार दावा कर चुके हैं कि राज्य में 8 लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाने की व्यवस्था है, लेकिन आंकड़े दिखाते हैं कि राज्य में रोजाना औसतन 2 लाख खुराकें दी गई हैं। रिपोर्ट के अुनसार टीके की दोनों खुराक पाए 34,99,679 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

ALSO READ: भारत में 3.58 फीसदी आबादी को ही लगा है Vaccine का डबल डोज

अग्रिम मोर्चे के 8,47,938 कर्मचारियों, 8,05,318 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,19,284 लोग 45 वर्ष से कम उम्र के हैं जिनका टीकाकरण हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,55,11,585 लोगों को और 12,38,085 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

Lok Sabha Election 2024 : 8 राज्यों की 49 सीटों पर वोटिंग आज, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी की किस्मत का होगा फैसला

10 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया CBI निरीक्षक, नर्सिंग कॉलेज घोटाले की कर रहा था जांच

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

अगला लेख