Corona संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

Webdunia
बुधवार, 16 सितम्बर 2020 (02:16 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के मरीज कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के स्वास्थ्य में अब सुधार है। लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के निदेशक डॉक्टर आरके धीमान ने मंगलवार देर रात बताया कि 88 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री की हालत अब काफी बेहतर है। 

उन्होंने बताया कि सिंह लोगों से बात कर रहे हैं और उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर भी संतोषजनक है। सोमवार को उनका क्रिएटिन सीरम कुछ बढ़ा हुआ था लेकिन आज वह भी काफी कम हो गया है।

सिंह को सोमवार शाम लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज हो रहा है। सिंह के पौत्र और उत्तर प्रदेश के तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।

उन्होंने ट्वीट में कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के कोरोनावायरस से संक्रमित होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रभु श्रीराम जी से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हम सबकी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
डॉ. धीमान ने सोमवार को बताया था कि पूर्व मुख्यमंत्री को कोविड-19 पीड़ित पाए जाने पर शाम करीब साढ़े छह बजे भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया था कि सिंह को पिछले दो दिनों से बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनकी हालत स्थिर है और उनके रक्त में ऑक्सीजन का स्तर 97 प्रतिशत है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख