Hanuman Chalisa

तीसरी लहर की आशंका के बीच कांग्रेस को वित्तीय नुकसान की चिंता, महाराष्ट्र सरकार से की अपील

Webdunia
गुरुवार, 9 सितम्बर 2021 (11:51 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस की तीसरी लहर के आशंका के बीच कांग्रेस को वित्तीय नुकसान की चिंता रही है। कांग्रेस की मुंबई इकाई ने वित्तीय नुकसान का हवाला देते हुए महाराष्ट्र सरकार से सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स तथा सभागारों को फिर से खोलने का आग्रह किया है। साथ ही पार्टी ने स्विमिंग पूल को भी खोलने की अपील की है, ताकि पेशेवर तैराक अपनी प्रतियोगिताओं के लिए अभ्यास कर सकें।

ALSO READ: कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मध्यप्रदेश अलर्ट, मुंबई-नागपुर की तरह MP में बढ़ रही पॉजिटिव केसों की संख्या
कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख भाई जगताप ने कहा कि स्विमिंग पूल 18 महीने से अधिक समय से बंद हैं। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले पेशेवर तैराकों को अभ्यास करने की जरूरत है। स्विमिंग पूल खोले जाएं और साथ ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित हो।
 
राज्य विधान परिषद के सदस्य जगताप ने कहा कि सिनेमाघर एक साल से अधिक समय से बंद हैं और उन्हें अभी तक करीब 400 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि हम राज्य सरकार से किसी नियम के साथ छेड़छाड़ करने को नहीं कह रहे हैं। लेकिन इसके लिए कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। इस पर निर्भर सैकड़ों लोगों की नौकरी जाना एक बड़ा झटका है।
 
उन्होंने कहा कि सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स तथा सभागारों को कोविड-19 के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए फिर से खोला जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख