वैक्सीनेशन पर कांग्रेस का नए स्वास्थ्य मंत्री को जवाब, मांडविया भी हर्षवर्धन के रास्ते पर

Webdunia
गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (12:10 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की पर कमी को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्षधन के रास्ते पर चल रहे हैं। विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि टीकों की ‘कमी’ के मुद्दे पर देश की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर दावा किया, 'नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया अपने पूर्ववर्ती की तरह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। यह दुख की बात है। राज्य दर राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों में "टीके नहीं हैं" के बोर्ड लगे होते हैं। टीकों की खुराक खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ता है।'
 
 
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया।'
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख