Hanuman Chalisa

सुखद खबर, लगातार कम हो रहा है Corona का कहर, 87.56% ठीक, मात्र 10.92% एक्टिव केसेस

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (12:07 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus) के 63,371 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 73,70,468 हो गई, वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से पिछले 24 घंटे में 895 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
सुबह 8 बजे अद्यतन आंकड़ों में बताया गया कि देश में अब 64 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमणमुक्त हो गए हैं। इसके साथ ही स्वस्थ होने की दर 87.56 फीसदी हो गई, वहीं संक्रमण से अब तक 1,12,161 लोगों की मौत हो चुकी है।
ALSO READ: कोरोनावायरस की चपेट में आए कुमार सानू, परिवार से मिलने जाने वाले थे अमेरिका
देश में इलाज करा रहे कोविड-19 मरीजों की संख्या पिछले 8 दिन से लगातार 9 लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार अभी देश में 8,04,528 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल संक्रमित मामलों का 10.92 फीसदी है वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 64,53,779 है।
 
कोविड-19 से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। मंत्रालय ने कहा कि भारत दुनिया के ऐसे देशों में से एक है, जहां प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर कोविड-19 से मरने वालों की संख्या कम है। अभी यह 80 है। भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 15 अक्टूबर तक 9,22,54,927 नमूनों की जांच हुई जिनमें से गुरुवार को 10,28,622 नमूनों की जांच हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख