Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई से गोआ जा रहे क्रूज का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, 2000 से ज्यादा यात्री फंसे

हमें फॉलो करें मुंबई से गोआ जा रहे क्रूज का स्टाफ निकला कोरोना पॉजिटिव, 2000 से ज्यादा यात्री फंसे
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (13:33 IST)
मुंबई। नए साल के जश्न के लिए कॉर्डेलिया क्रूज (Cordelia Cruise) जहाज से गोआ (Mumbai to Goa) जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 2000 हजार लोगों को लेकर जा रहे इस जहाज का एक क्रू स्टाफ कोरोना से संक्रमित पाया गया है। 
 
क्रूज पर रैंडम हुई कोविड टेस्टिंग में पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक क्रूज पर सवार 2,000 से अधिक यात्रियों और क्रू के पूरे स्टाफ की जांच की जा रही है। 
 
जहाज पर कोविड संक्रमित क्रू सदस्य को आइसोलेट कर दिया गया है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से नहीं उतरने को कहा है। पोर्ट ट्रस्ट के के अधिकारी के मुताबिक जहाज को समुद्र तट से दूर रोक कर रखा गया है। 
 
हालांकि इसके सभी यात्री कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं। फिर भी एक क्रू-मेंबर के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियातन सभी की कोरोना जांच कराई जा रही है। क्रूज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोआ में खड़ा करने की अनुमति नहीं दी है। महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,877 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले आए मामलों से 2,707 अधिक हैं और साथ ही ओमिक्रोन के 50 मामले सामने आए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब जम्मू फ्रंटियर पर घुसपैठ का प्रयास, 1 घुसपैठिया ढेर, 2 दिन पहले बैट हमलावर ने एलओसी पर किया था हमला