Hanuman Chalisa

भारत में कोविड-19 के 1,335 नए मामले, दिल्ली-मुंबई को मास्क से मिली राहत

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (10:17 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। कोरोना के घटते मामले को देखते हुए महाराष्‍ट्र और दिल्ली में अब मास्क लगाना आवश्यक नहीं है। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,335 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 25 हजार 775 हो गई जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 13,672 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 52 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5 लाख 21 हजार 181 हो गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। 
 
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या में 635 मामलों की कमी दर्ज की गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 24 लाख 90 हजार 922 हो गई है, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 184.31 करोड़ खुराकें दी गई है।
Koo App
उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

AI Toys का बढ़ता चलन, 3 साल के बच्चों के लिए Chatbot टेडी बियर कितने सैफ

मुंद्रा पोर्ट पर ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से आए जहाज को रोककर गहन जांच शुरू

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

अगला लेख