Hanuman Chalisa

अप्रैल में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, मात्र 8 दिन में मिले 20.57 लाख नए मरीज, 4 गुना हुई मृतकों की संख्या

Webdunia
गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (12:31 IST)
नई दिल्ली। भारत में बढ़ती कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार ने सभी को चिंता में डाल दिया है। अप्रैल में देखते ही देखते प्रतिदिन मिल रहे कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख से बढ़कर 3 लाख हो गई। इस दौरान कोरोना से रोज मरने वालों की संख्या भी 500 से बढ़कर 2000 से ज्यादा हो गई।

ALSO READ: Corona India Update : पहली बार 3.14 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, करीब 23 लाख हुए एक्टिव मरीज
5 अप्रैल को देश में 1,03,558 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 अप्रैल को यह संख्या 2,00,739 हो गई। इस तरह मात्र 11 दिन में ही नए संक्रमितों की संख्या 1 लाख से बढ़कर 2 लाख हो गई। कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती ही जा रही थी। 22 अप्रैल को संक्रमण के 3,14,835 मामले आए। देश में अब 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आने लगे हैं। मात्र 8 दिन में मिले 20.57 लाख नए मरीज मिले हैं।  

यदि अप्रैल माह के 22 दिनों में 8 बार 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। 9 बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। 2 बार संक्रमितों की संख्या 93 हजार से ज्यादा रही और मात्र 3 दिन ही 90,000 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। 

ALSO READ: कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से आफत, कई राज्यों का बुरा हाल, मरीज परेशान
अस्पतालों में बेड्स की कमी, ऑक्सीजन की बढ़ती आवश्यकता और इंजेक्शनों की कमी की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी हांफती नजर आ रही है। महामारी की वजह से गंभीर मरीजों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रुपए खर्च करने और दर दर भटकने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हो रही है। 

संसाधनों के अभाव में रोज मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में महामारी से रोज मरने वालों की संख्या 500 से कम थी। कुछ ही दिन बाद 1000 से ज्यादा लोग रोज मरने लगे। पिछले 2 दिनों से 2000 लोगों की रोज जान जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,14,835 मामले आए जबकि 2104 और मरीजों की मौत हो गई। अब तक इस महामारी से 1,84,657 लोग मारे जा चुके हैं।
 
लगातार 43 वें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ी और 22,91,428 हो गई है जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 14.38 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 84.46 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या 1,34,54,880 हो गई है। मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख