Hanuman Chalisa

Kerala में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस आए

Webdunia
रविवार, 12 सितम्बर 2021 (21:55 IST)
तिरुवनंतपुरम। केरल में रविवार को कोविड-19 के 20,240 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,75,431 हो गई, वहीं संक्रमण से और 67 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 22,551 हो गई है।
ALSO READ: प्रियंका का यूपी सरकार पर तीखा प्रहार, कहा- न जनता के मुद्दों की समझ न सरोकार, बस हवाई दावों की सरकार
पिछले 24 घंटे के दौरान 1,15,575 नमूनों की जांच के बाद संक्रमण दर 17.51 प्रतिशत दर्ज की गई। बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को 29,710 लोग संक्रमण से उबरे जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 41,30,065 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,22,255 है।
ALSO READ: Gujrat : कल अकेले शपथ लेंगे भूपेन्द्र पटेल, अमित शाह भी होंगे शामिल, डिप्टी सीएम को लेकर संशय, 1-2 दिन में होगा मंत्रियों का ऐलान
राज्य के 14 जिलों में एर्णाकुलम में सबसे अधिक 2572 नये मामले आए हैं। वहीं, त्रिशूर में 2451 मामले, तिरुवनंतपुरम में 1884, कोझिकोड में 1805, कोट्टायम में 1780, कोल्लम में 1687, पलक्कड़ में 1644, मलप्पुरम में 1546, कन्नूर में 1217 और अलप्पुझा में 1197 मामले दर्ज किए गए हैं।
 
नए मामलों में 101 मरीज स्वास्थ्य कर्मी हैं, 114 दूसरे राज्य से हैं और 19,251 संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए। इनमें 774 मामलों में संक्रमण का स्रोत स्पष्ट नहीं है। राज्य के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 6,03,315 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें 5,72,761 लोग होम क्वारंटीन में और 30,554 अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

भोजशाला में शुरू हुई मां वाग्देवी की पूजा: हाई कोर्ट के फैसले से हिंदू पक्ष में जश्न, अब लंदन से वापस आएगी मूल प्रतिमा?

क्या अमेरिका के पास है ईरान का यूरेनियम हटाने का कोई प्लान?

अमित शाह का दो दिवसीय गुजरात दौरा आज से: गांधीनगर-अहमदाबाद को मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स, IT पार्क का करेंगे उद्घाटन

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपए विंडफॉल टैक्स, डीजल और ATF ड्यूटी में भारी कटौती

अगला लेख