Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में फिर तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 2,172 नए मामले, 22 की मौत

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (07:35 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 2,172 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66,61,486 हो गई जबकि 22 और रोगियों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 हो गई।

ALSO READ: दिल्ली में काफी तेज हुई कोरोना की रफ्तार, 496 नए मामले सामने आए, मुंबई में भी मामले बढ़े
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,098 मरीज ठीक हुए। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,04,831 हो गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 11,492 एक्टिव मरीज हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.65 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।
 
महाराष्ट्र में अब तक 6,86,45,512 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 96,379 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गई। मुंबई क्षेत्र में संक्रमण के 1,680 नए मामले सामने आए हैं और 5 मरीजों की मौत हुई। जबकि पुणे क्षेत्र में 308 नये मामले सामने आए हैं।
 
हालांकि, राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप का कोई नया मामला सामने नहीं आया। राज्य में अब तक ओमीक्रोन के 167 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
 
राज्य के अहमदनगर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के 8 और विद्यार्थी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके चलते विद्यालय में संक्रमित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 90 हो गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

PM मोदी का फ्रांस में हुआ शानदार स्‍वागत, राष्ट्रपति मैक्रों ने की जमकर तारीफ, बोले- इनोवेशन का देश है भारत...

अगला लेख