Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर में बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पर्यटन व्यवसाय को आघात पहुंचने का अंदेशा

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (16:18 IST)
जम्मू। देश में कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच जम्मू-कश्मीर में कोरोना मामलों में होने वाली बढ़ोतरी के साथ ही कश्मीर में सर्दी-जुकाम के मामलों में आई बाढ़ चिंता का कारण बन गई है।

ALSO READ: वीडियो कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी, कोरोना का खतरा टला नहीं, सजग व सतर्क रहें
 
सबसे बड़ी चिंता पर्यटन सीजन को लेकर है। चौथी लहर के आने का आशंकित समय जून के अंतिम सप्ताह से लेकर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक का बताया जा रहा है। यह समय जम्मू- कश्मीर में टूरिज्म का पीक सीजन होता है। इसी दौरान प्रदेश में अमरनाथ यात्रा के साथ ही विभिन्न भागों में कई धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी होता है जिनमें सुप्रसिद्ध मचेल यात्रा और बुड्डा अमरनाथ की यात्रा भी होती है।

ALSO READ: देश में कोरोना को लेकर क्यों चिंतित मोदी सरकार, एक्सपर्ट से जानें क्यों मंडरा रहा चौथी लहर का खतरा?
 
जम्मू जिले में सबसे ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। प्रदेश के सिर्फ 6 जिलों में ही अभी कोरोना के मामले हैं। यूं तो इनकी संख्या अधिक नहीं है, पर चिंता इस बात की है कि अगर इनमें वृद्धि हुई तो क्या होगा? दरअसल, प्रदेश में अब कोरोना टेस्ट न के ही बराबर हैं। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों के टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। पाबंदियां मौखिक तौर पर हटाई जा चुकी हैं। लोगों के चेहरों से मास्क कब लापता हो गया, पता ही नहीं चला।
 
कश्मीर की हालत थोड़ी अलग है। कश्मीर में सर्दी और जुकाम के मामलों में कई 100 गुना वृद्धि हुई है। अस्पतालों में सिर्फ सर्दी और जुकाम व फ्लू के मरीज ही नजर आ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक सब शामिल हैं। ऐसे में कश्मीर के डॉक्टर कहते थे कि अगर समय पर सर्दी-जुकाम का इलाज नहीं किया गया तो कोरोना रफ्तार पकड़ सकता है। दरअसल, कश्मीर में अभी गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है और पिछले कुछ दिनों से मौसम में अचानक आए बदलाव से ऐसे मामलों में और वृद्धि दर्ज की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

MP Weather Update: पारा 45 डिग्री के पार, आग उगलती गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए MP में मानसून की एंट्री डेट कौनसी है

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

अगला लेख