Hanuman Chalisa

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार

Webdunia
शुक्रवार, 20 अगस्त 2021 (19:58 IST)
अमरावती, आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,435 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 20 लाख के आंकड़े को पार कर 20,00,038 हो गई है। वहीं, महामारी से छह और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,702 हो गई है।

राज्य में 12 मार्च 2020 को कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था। आंध्र में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख तक पहुंचने में 13 महीने से अधिक समय लगा जबकि इसके बाद केवल चार महीनों में ही यह संख्या बढ़कर 20 लाख हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,695 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,70,864 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 15,472 रह गई है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.5 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर में 199, एसपीएस नेल्लोर में 190, पूर्वी गोदावरी में 178, कृष्णा में 175, पश्चिम गोदावरी में 154, गुंटूर में 133 और प्रकाशम में 109 नये मामले दर्ज किए गए।

चित्तूर, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में कोविड-19 से दो-दो मरीजों की मौत हुई। राज्य के शेष 10 जिलों से किसी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

सूरत में जमनाबाई विद्यार्थी भवन का मुख्‍यमंत्री ने किया उद्‍घाटन

उत्तराखंड में देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून : धामी

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

अगला लेख