Hanuman Chalisa

ब्रिटेन में कोरोना पाबंदी से राहत, 19 जुलाई से होगा ‘मास्‍क फ्री’

Webdunia
मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (12:28 IST)
ब्रिटेन में कोरोना की पाबंदियों को करीब करीब पूरा ही खत्म कर दिया गया है। वैक्सीनेशन के दम पर कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ब्रिटेन मास्क फ्री देश बनने वाला है।

19 जुलाई को ब्रिटेन में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से जुड़ी सभी पाबंदियों को खत्म कर दिया जाएगा। ब्रिटिश सरकार इस दिन को फ्रीडम डे के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है। इसका एलान पीएम बोरिस बोरिश जॉनसन किया।

बोरिश जॉनसन ने कहा, 'हम सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क जैसे सारे नियमों को खत्म करने जा रहे हैं। अगर आप इन नियमों को मानना चाहते हैं तो हम रोकेंगे नहीं'

उन्होंने कहा कि पाबंदियां हटाने की प्रक्रिया 19 जुलाई से शुरु होगी। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला 12 जुलाई को लिया जाएगा।

चौथे फेज में सिर्फ फेस मास्क और सामाजिक दूरी ही नहीं बल्कि कई पाबंदियों को खत्म किया गया है। नाइट क्लब, म्यूजिक कॉनसर्ट, शादी समारोह, सिनेमा घर और सभी व्यवसायों को फिर से खोलने की इजाजत मिली है।
ब्रिटेन में अब तक 64 फीसदी आबादी को कोरोना की दोनों डोज लग चुकी है। ब्रिटेन में कोविड-19 से 1,28, 000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जो पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक है। बेहद संक्रामक डेल्टा वेरिएंट के चलते संक्रमण के मामले भी बढ़ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

बॉलीवुड फ़िल्में जोड़ रही हैं भारत और लैटिन अमेरिका को

सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव! योगी सरकार ने गुणवत्ता सुधार के लिए तेज की अकादमिक टीम की तैनाती

जम्मू कश्मीर में 6.2 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

अगला लेख