Hanuman Chalisa

बिहार में बढ़ा कोरोना का खतरा, लोगों को रखना होगा इन बातों का ध्यान...

Webdunia
बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (09:33 IST)
पटना। कोरोना के नए वैरिएंट के बढ़ते प्रभाव को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नए साल पर पार्कों में अधिक भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर सरकार ने सभी पार्कों और उद्यानों को 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार में कोरोना के 43 नए मामले सामने आए हैं। इसमें, गया जिले में सर्वाधिक 17 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, पटना में कोरोना के 10 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 155 हो गई है। 
 
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कांटेक्ट ट्रेसिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए जरूरी गाइडलाइन जारी कर दी है।
 
गाइडलाइन की खास बातें:
-ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-शिक्षा विभाग के द्वारा बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार के सहयोग से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहने से संबंधित कोविड-19 की जानकारी बच्चों को दी जाएगी।
-सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत होंगे।
-सार्वजनिक परिवहन में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।
-यात्रियों को यात्रा के दौरान मास्क पहनने के निर्देश।
-सभी सिनेमा हॉल और जिम 50% उपस्थिति के साथ ही खोलने के निर्देश।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख