Hanuman Chalisa

कोरोना से लड़ने में गुजरात सक्षम, सीएम रुपाणी ने बताया राज्य में क्यों बढ़े मामले...

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (12:19 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में एक गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का दावा है कि राज्य में हालात नियंत्रण में हैं और इस संकट से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधनों के चलते आने वाले समय में संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में कमी आएगी। हालांकि अहमदाबाद में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया।

रूपाणी ने भाषा को दिए विशेष साक्षात्कार में कहा कि यह बात काफी हद तक सही है कि तबलीगी जमात की घटना के बाद राज्य में विशेष तौर पर अहमदाबाद में संक्रमण के मामले काफी बढ़े हैं। हालांकि हमने इससे होने वाले नुकसान को कम से कम करने की कोशिश की है। लेकिन अब जो स्थिति सामने आ चुकी है, उसे हमें हल करना ही होगा।

उन्होंने कोरोना संक्रमितों के इलाज में धर्म के आधार पर भेदभाव किये जाने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को उनकी आयु, स्त्री, पुरूष, मेडिकल हिस्ट्री तथा संक्रमण की तीव्रता के आधार पर अलग-अलग वार्ड में रखा जाता है। भेदभाव की बात बेबुनियाद है।

रूपाणी ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ हमारी शासन व्यवस्था का मूलमंत्र है । हम जो भी काम करते हैं, योजनाएं बनाते हैं या कोई कदम उठाते हैं, वह राज्य की साढ़े छह करोड़ जनता के लिए होता है।‘

राज्य में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बीच मुख्यमंत्री का मानना था कि मौजूदा परिस्थिति में कोविड-19 संकट से निपटने के लिये राज्य के पास पर्याप्त संसाधन हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री का कहना था कि महामारी की स्थिति में (मामले) कब घट या बढ़ हो जाए.. यह कोई दावे से नहीं कह सकता।

रूपाणी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर दवा और चिकित्सा उपकरण का उत्पादन होने के कारण हमें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। हमारी इन तैयारियों ने महामारी से निपटने की राह को थोड़ा सरल बनाया है।

उन्होंने कहा कि इस महामारी का संक्रमण काल (इन्क्यूबेशन पीरियड) 14 दिनों का होता है, इसलिये स्वभाविक है कि अभी जो भी मामले आ रहे हैं, वे 5 से 10 दिन पुराने है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यह संख्या घटेगी।
गौरतलब है कि गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के करीब साढ़े तीन हजार मामने सामने आए हैं और इसके कारण 160 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

सरकार ने बढ़ाया 15% टैक्स, एक ही दिन में सोना 9200 से ज्यादा महंगा, 18,000 रुपए बढ़े चांदी के दाम

बारामती में विमान हादसा, बाल बाल बचा पायलट, यहीं गिरा था अजित पवार का प्लेन

योगी सरकार का बड़ा प्लान, 7500 गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

LIVE: प्रतीक यादव का निधन, सपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

मेरठ में STF ने 1 लाख के इनामी जुबैर को किया ढेर, पास से मिलीं दो पिस्टल

अगला लेख