Hanuman Chalisa

योगी की यूपी के कामगारों से भावुक अपील- धैर्य रखें, हम सबको वापस लाएंगे

Webdunia
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (11:59 IST)
लखनऊ। लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और मजदूरों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भावुक अपील करते हुए कहा कि वे सब्र रखें और सरकार उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रही है।
 
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर गठित 'टीम-11' के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सभी राज्यों में फँसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों से भावुक अपील की।
 
योगी ने कहा कि इन कामगारों ने अभी तक जिस धैर्य का परिचय दिया है, उसे बनाए रखें। संबंधित राज्यों की सरकारों से संपर्क कर सभी को घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है, इसलिए वे जहां हैं वहीं रहें। संबंधित राज्य सरकारों के संपर्क में रहें और कतई पैदल ना चलें।
 
उन्होंने कहा कि श्रमिकों को घर वापस लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने संबंधित सभी राज्यों को पत्र लिखकर उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर और मेडिकल रिपोर्ट समेत विस्तृत विवरण मांगा है।
 
प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले कामगारों और श्रमिकों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुँचाने की प्रक्रिया में मुख्यमंत्री योगी ने राजस्व विभाग से 6 लाख लोगों के लिए पृथक-वास केंद्र, आश्रय केंद्र और सामुदायिक रसोई तैयार कराए हैं।
 
उन्होंने बताया कि गुरुवार को मध्य प्रदेश में फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को वापस लाया जाएगा जबकि शुक्रवार को गुजरात से ऐसे लोगों को लाने का काम किया जाएगा। हरियाणा से 13 हज़ार लोगों को भी लाया जा रहा है।
 
प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने इससे पहले दिल्ली से 28 / 29 मार्च को चार लाख लोगों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया। हरियाणा और राजस्थान के भी 50 हज़ार लोगों को घरों तक पहुंचाया गया है।
 
उन्होंने बताया राजस्थान के कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के 11,500 छात्र-छात्राओं को भी योगी सरकार सुरक्षित घरों तक पहुंचा चुकी है। इसके अलावा प्रयागराज से प्रदेश के विभिन्न जिलों के 15 हज़ार छात्रों को भी घरों तक पहुंचाया जा चुका है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख