Hanuman Chalisa

Life in the time of corona: ये नॉस्‍टेल्‍जिया आपको देगा जीने का जज्‍बा, खुश रहने का मकसद

नवीन रांगियाल
आमतौर पर हम कुछ खास मौकों पर या नॉस्‍टेल्‍जिया में ही अपनी पुरानी यादों को टटोलते हैं, तस्‍वीरें देखते हैं, चिट्टियां पढ़ते हैं और शादी के फोटो और वीडियोज देखते हैं।

कभी आपने ध्‍यान दिया होगा कि ऐसा करने पर हम अपने अतीत के के उत्‍साह से भर जाते हैं, जैसे हम ‘टाइम मशीन’ को पीछे मोकर वहां चले गए हैं, जहां, जिस जगह वो खूबसूरत पल हमने कभी जिए थे। यह नॉस्‍टेल्‍जिया हमें रिफ्रेश कर देता है, ताजा कर देता है और अपने परिवार के साथ हमारी बॉडिंग को फिर से बढ़ा भी देता है।

वक्‍त की भागा दौड़ी में ऐसे मौके कम ही आते हैं, लेकिन दुनिया में पसरे कोरोना वायरस से लड़ने के इस समय में हमें एक बार फिर से पुरानी यादों को टटोलने का मौका मिला है।

वायरस से लड़ने और जिंदा रहने के जज्‍बे के बीच अगर हम अपने परिवार वालों के साथ पुरानी यादों को एक साथ जिएंगे तो हमें जिंदगी का उत्‍साह भी मिलेगा और इस संकट के दौर में सकारात्‍मकता भी पैदा होगी।

करना आपको सिर्फ इतना ही है कि अपनी, या अपने परिवार के सदस्‍य की शादी, कोई जन्‍मदिन या कोई खास मौके के फोटोग्राफ्स और वीडियो अलमारी में से खोजना है और पूरे परिवार के साथ देखना है।

किसी जमाने में किसी अपने की आई चिट्ठी को खोलकर एक बार फिर से पढ़ ली जाए।

अपने बच्‍चों के बर्थडे के मौकों के फोटो और वीडियो पर नजर डाल लीजिए, इससे इस संकट के दौर में आपको भी और बच्‍चों को भी खुशी मिलेगी।

अगर आपने लंबे समय से अपने हनीमून ट्रीप के फोटो नहीं देखे और वीडियोज को नहीं छुआ है तो वो भी एक बार निकालकर रिकॉल कर लीजिए, इससे एक बार फिर से आप अपने उस खूबसूरत और मेमोरेबल मोमेंट में चले जाएंगे।

या किसी दिन अपने पेट या डॉग के बचपन की मस्‍ती की फोटो और वीडियो निकालकर खुद को एनर्जी से भर दीजिए।

दरअसल, इस नॉस्‍टेल्‍जिया का मकसद सिर्फ इतनाभर है कि कोरोना वायरस के संकट में चारों तरफ पसरी नकारात्‍मकता को दूर कर देना है। हमें खुद को अपने अपने परिवार में जीने का उत्‍साह भरना है और सोशल
डिस्‍टेंसिंग रखकर इस वायरस को हराना है।

इतना कीजिए, कोई वायरस कभी आपके परिवार पर अटैक नहीं करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

QUAD के ताबूत में आखिरी कील, ट्रंप के किस फैसले पर भड़के शशि थरूर?

जबलपुर रॉयल लायंस के Player Development Program के खिलाड़ी वेदांत अवस्थी MPL 3 में चमके

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

अगला लेख