rashifal-2026

बढ़ते पॉजिटिव मामलों के कारण पूरा कश्‍मीर रेड जोन घोषित

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 2 मई 2020 (11:54 IST)
जम्‍मू। कश्‍मीरियों को लाकडाउन 3 के तहत कोई छूट नहीं मिलने जा रही क्‍योंकि बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरी कश्‍मीर वादी को रेड जोन मान लिया गया है। हालांकि एक जिला ग्रीन में और कुछेक ओरेंज में भी आते हैं पर प्रशासन कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहता है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कश्मीर डिविजन में केवल चार जिलों को रेड जोन घोषित किया है, लेकिन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि पूरी घाटी को रेड जोन के तौर पर देखा जाएगा और जरूरी मामलों में अनुमति के अलावा किसी भी प्रकार की कोई छूट की अनुमति नहीं दी जाएगी। राष्ट्रीय लॉकडाउन में सोमवार से दो सप्ताह के लंबे विस्तार के मद्देनजर यह निर्णय किया गया है।
 
कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर पी.के. पोल ने कहा कि रेड और ऑरेंज जोन के बीच बहुत कम अंतर है। उन्होंने कहा कि हम इस समय ढिलाई नहीं कर सकते। अगले आदेश तक घाटी के सभी दस जिलों को रेड जोन माना जाएगा।
 
पोल ने कहा कि हमारे पास केवल एक जिला है, जिसे ग्रीन जोन घोषित किया गया है। पुलवामा भले ही ग्रीन जोन हो लेकिन, यहां कुछ नए मामले भी प्रकाश में आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केवल चार जिलों बांदीपोरा, श्रीनगर, शोपियां और अनंतनाग को रेड जोन बताया है। पुलवामा ग्रीन जोन घोषित किया गया है, जबकि कश्मीर डिविजन के अन्य सभी पांच जिलों, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, गांदरबल और बारामूला को ऑरेंज जोन कहा गया है।
 
दरअसल कल कश्मीर में 27 नए मामले सामने आए थे और संक्रमितों की संख्या 641 हो गई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में नए मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने रेड जोन व ऑरेंज जोन की सूची में शामिल इलाकों में जारी लॉकडाउन को और सख्ती से लागू कर दिया है। 
 
इनमें 25 कश्मीर संभाग और दो जम्मू संभाग के सांबा जिले के हैं। सांबा में 17 दिन बाद और जम्मू संभाग में चार दिन बाद ये नये मामले आए हैं। सांबा में मिले दोनों संक्रमित  श्रमिक हैं जो दो दिन पहले ही दिल्ली व मुंबई से लौटे हैं। दोनों को क्वारंटाइन किया गया था। इन्हें मिलाकर अब तक जम्मू-कश्मीर में 641 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 386 एक्टिव मामले हैं। इस बीच, राहत की बात यह है कि 31 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है। प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 247 हो गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Chicken neck पर बयानबाजी, घटोत्कच और हिडिंबा का उल्लेख कर नागालैंड के मंत्री टेमजेन इम्ना अलोंग ने बांग्लादेश के कट्टरपंथियों को क्यों दी चेतावनी

जापान को पीछे छोड़ भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, इस कारण से मिली अर्थव्यस्था को रफ्तार

सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट को लेकर चेतावनी, एडवाइजरी में सरकार ने क्या कहा

कैसे करीब आए अवीवा और रेहान, जानिए प्रियंका गांधी की होने वाली बहू के बारे में खास बातें

Bangladesh Violence : हिन्दू युवक को मुस्लिम दोस्त ने दिनदहाड़े मारी गोली, बांग्लादेश में क्यों नहीं रुक रहे अल्पसंख्यकों पर हमले

सभी देखें

नवीनतम

TVF रिवाइंड 2025: इमोशंस और दिल छू लेने वाली कहानियों से भरा साल

यमन में एयर स्ट्राइक के बाद यूएई का बड़ा फैसला, सऊदी अरब से सैनिक हटाने की घोषणा

LIVE: अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, रामलला का अभिषेक आज

इंदौर में गंदे पानी ने ली 8 की जान, 1100 बीमार, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

यूपी में पहली बार 'लैब' से निकलकर 'लैंड' तक पहुंचे वैज्ञानिक, डबल इंजन सरकार ने चलाया विकसित कृषि संकल्प अभियान

अगला लेख