Hanuman Chalisa

राजस्थान में पान, गुटखा की बिक्री की अनुमति, रेड जोन में खुलेंगे पार्क

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (07:21 IST)
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सोमवार को राज्य में पान गुटखा, तम्बाकू की बिक्री और रेड जोन में सार्वजनिक पार्को, टैक्सी और कैब सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।
 
गृह विभाग ने चौथे चरण के लॉकडाउन के आदेश के तहत प्रतिबंधित गतिविधियों में से पान,गुटखा, तम्बाकू आदि की बिक्री को हटाते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति इन चीजों का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकेगा।  आदेश के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर थूकना अभी भी दंडनीय अपराध है।
 
लॉकडाउन 4.0 के दिशा निर्देशों में संशोधन करते हुए राज्य सरकार ने रेड जोन में सामाजिक दूरी और सेनेटाइजेशन की शर्ते सुनिश्वित करते हुए टैक्सी, ऑटो और कैब की सेवाओं की स्वीकृति दी है।
 
सरकार ने रेड जोन इलाकों में सुबह 7 बजे से शाम 6.45 बजे तक सार्वजनिक पार्कों को खोलने की अनुमति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले इलाकों में इन गतिविधियों की पहले से अनुमति थी।
 
संशोधित आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि हाथ रिक्शा, कियोस्क,खाने की छोटी दुकानें, जूस, चाय और अन्य सामान की दुकानों को स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन स्वच्छता, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही लोगों के एकत्र होने पर लगी रोक पहले की तरह जारी रहेगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

टोंक का नन्हा मानसिंह: 10 साल का बच्चा, जो कहता है- हल्दीघाटी मैंने लड़ी, आमेर में मेरा है खजाना

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने की एडवायजरी जारी की

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

गुजरात के दाहोद में 400 लोग बीमार, शादी की दावत से अचानक हुई उल्‍टी, कई अस्पताल में भर्ती

सम्राट चौधरी ने फिर पलटा विजय सिन्हा का फैसला, राजस्व कर्मचारियों का निलंबन रद्द

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, 7 लाख से ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

अगला लेख