Hanuman Chalisa

अमेरिका में Corona से हो सकती हैं 1 लाख 30 हजार से ज्यादा मौतें

Webdunia
मंगलवार, 5 मई 2020 (12:03 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में अगस्त तक इसके संक्रमण से 1 लाख 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो सकती है। सिएटल शहर के एक स्वास्थ्य संस्थान (IHME) ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है।
 
IHME ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि हमारी उन्नत तकनीक और ताजा आंकड़ों के अध्ययन के आधार पर अमेरिका में अगस्त तक कोविड-19 से 1,34,475 लोगों की मौत हो सकती है।

अनुमान के मुताबिक मृतकों की संख्या (95 हजार 92 से 2 लाख 42 हजार 890) के बीच रह सकती है। आईएचएमई वॉशिंगटन विश्वविद्यालय का एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य अनुसंधान केन्द्र है।
 
इससे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने सोमवार को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के हवाले से प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अगले चार सप्ताह के दौरान अमेरिका में कोरोना संक्रमण के करीब दो लाख नए मामले सामने आ सकते हैं और इस दौरान प्रत्येक दिन 3 हजार लोगों की जान जा सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
 
व्हाइट हाउस ने हालांकि न्यूॉर्क टाइम्स की इस रिपोर्ट को खारिज किया है। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि इस महामारी का प्रकोप धीरे-धीरे कम होगा।

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68 हजार 920 पर पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की संख्या 11 लाख का आंकड़ा पार कर 11 लाख 80 हजार 332 हो गई है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख