Hanuman Chalisa

अप्रैल में कोरोना की डरावनी चाल, नए संक्रमितों की बढ़ती संख्‍या ने चौंकाया, 10 दिन में 7461 की मौत

Webdunia
बुधवार, 14 अप्रैल 2021 (12:29 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (CoronaVirus) महामारी का प्रकोप जिस तेजी से बढ़ रहा है उसने सरकार 
की चिंता बढ़ा दी है। 1 को देश में 72,330 नए कोरोना संक्रमित मिले थे जो 14 तारीख तक बढ़कर 1,84,372 हो गए। पिछले 4 दिनों से तो रोज 1.50 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं।
 
महाराष्ट्र में अभी भी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद यूपी, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों का नंबर है। यहां संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, वहीं रिकवरी दर में भी भारी गिरावट दिखाई दे रही है।   
 
5 अप्रैल से कोराना की चाल बिलकुल ही बदली बदली सी नजर आ रही है। पिछले 10 दिनों में 13,88,316 नए मरीज सामने आए, इन 10 दिनों में इस घातक महामारी ने 7461 लोगों की जान ले ली। इस दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा हुआ।
 
यदि अप्रैल माह के 14 दिनों में 9 बार 1 लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। 2 बार संक्रमितों की संख्या 93 हजार से ज्यादा रही और मात्र 3 दिन ही 90,000 से कम नए कोरोना संक्रमित मिले। इसी तरह 10 बार एक दिन में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और 4 दिन 500 से कम लोग मारे गए।
 
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण के कुल मामले 1,38,73,825 हो गए हैं जबकि 13 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।
 
देश में रिकवरी दर घटकर 88.92 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 9.84 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.24 फीसदी रह गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख