Hanuman Chalisa

भारत में 10,000 से कम कोरोना के एक्टिव मरीज

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2023 (11:36 IST)
Corona cases in India : भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 865 नए मामले आए और एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 10,000 से कम रह गई। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े थे हालांकि मई में नए कोरोना मरीजों की संख्‍या में कमी आई है। कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी तेजी से बढ़ी है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4 करोड़ 49 लाख 84 हजार 923 हो गए। इनमें से 4 करोड़ 44 लाख 44 हजार 013 लोग स्वस्थ हो गए। 9,092 मरीजों का इलाज जारी है। संक्रमण से 4 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,818 हो गई।
 
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों की 0.02 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी।
 
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीकों की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

अगला लेख