suvichar

ब्रिटेन में कोरोना का कहर, 1 महीने के lockdown का हो सकता है विस्तार

Webdunia
सोमवार, 2 नवंबर 2020 (11:57 IST)
लंदन। ब्रिटिश कैबिनेट कार्यालय मंत्री माइकल गोवे ने रविवार को कहा कि देश में अगर कोरोनावायरस के संक्रमण की दर पर्याप्त रूप से कम नहीं होती हे तो 1 महीने के लॉकडाउन का विस्तार किया जा सकता है। गोवे का यह बयान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस बयान के बाद आया है जिसमे उन्होंने शनिवार को डाउनिंग स्ट्रीट से संवाददाता सम्मेलन में देश में 2 दिसंबर तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी।
ALSO READ: यूरोप में कोरोना का कहर, ब्रिटेन में लगा 4 सप्ताह का लॉकडाउन
ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 23,254 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 10,34,914 पर पहुंच गई। इस दौरान कोविड-19 के 162 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 46,717 हो गई है। लॉकडाउन के नए प्रतिबंधों के तहत लोगों को घर में ही रहना होगा।
 
हालांकि कुछ मामलों में जैसे काम, शिक्षा और व्यायाम के लिए घर से बाहर जाने की छूट दी गई है। लोगों को खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर जाने की अनुमति होगी। इस वर्ष की शुरुआत में ब्रिटेन में लागू लॉकडाउन के विपरीत इस बार स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी खुली रहेंगी जबकि पब, बार और रेस्तरां बंद रहेंगे। साथ ही लग्जरी और मनोरंजन से जुड़े सभी स्थल और गैरजरूरी दुकानें भी बंद रहेंगी।
 
इस बीच ब्रिटेन की सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार समूह ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में अप्रैल महीने 
की तरह कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। गौरतलब है कि रूस, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और स्पेन समेत कई अन्य यूरोपीय देशों में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ये सभी देश जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड सरकार के 4 साल, CM धामी ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री मोहन यादव, सीधी कलेक्टर और गुना एसपी हटाए, जानें पूरा मामला

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1400 से ज्यादा टूटा, क्या करें निवेशक?

5 दिन बाद भी तनय का धड़ लापता, पुलिस ने जब्त किए ब्लास्ट में फटी टंकी के टुकड़े

युद्ध का असर डाकोर तक: गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण मंदिर का अन्नक्षेत्र बंद

अगला लेख