Dharma Sangrah

बड़ी खबर, महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले लोगों के लिए कोविड-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य

Webdunia
रविवार, 21 फ़रवरी 2021 (07:52 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में हालिया वृद्धि के मद्देनजर वहां से विमान, बस, ट्रेन या निजी वाहन से राज्य में आने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर कोविड-19 नेगेटिव (संक्रमण की पुष्टि नहीं होने) सर्टिफिकेट लेकर आना अनिवार्य कर दिया है और यह सर्टिफिकेट 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए।

ALSO READ: महाराष्ट्र में कोरोना की बढ़ती रफ्तार, क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जावेद अख्तर की ओर से जारी परिपत्र में बताया गया कि इस रिपोर्ट की पुष्टि एयरलाइन कर्मी यात्रियों के वाहन में सवार होने के दौरान करेंगे।
 
परिपत्र में कहा गया कि महाराष्ट्र से आने वाले और यहां के होटलों, रिजॉर्ट समेत अन्य स्थानों पर रुकने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में नेगेटिव रिपोर्ट का सर्टिफिकेट पेश करना अनिवार्य होगा और यह सर्टिफिकेट 72 घंटे से पुराना नहीं होना चाहिए।

ALSO READ: Corona केस बढ़ने के बाद मुंबई में 1300 से ज्यादा इमारतें सील
उल्लेखनीय है कि कोरोना की बढ़ती रफ्त्तार की वजह महाराष्ट्र में चिंता के बादल दिखाई दे रहे हैं। यहां कई शहरों में लॉकडाउन का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,112 नए मामले आए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

Assam Anti Polygamy Bill : बहुविवाह पर कड़ा कानून, इस राज्य में पारित हुआ विधेयक, 7 साल की जेल के देना होगा मुआवजा

भारत की परंपरा संतों, ऋषि-मुनियों व महापुरुषों के त्याग-बलिदान की महागाथा : योगी आदित्यनाथ

विकसित उत्तर प्रदेश 2047 : मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताओं में इंडस्ट्रियल व इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार मुख्य रूप से शामिल

अन्नदाता किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराएगी डबल इंजन सरकार

अगला लेख