Hanuman Chalisa

तीसरी लहर की आशंका के बीच बढ़ी सख्ती, UP में एंट्री से पहले दिखानी होगी Corona की निगेटिव रिपोर्ट

अवनीश कुमार
सोमवार, 19 जुलाई 2021 (10:47 IST)
लखनऊ। अगर आप अन्य राज्यों से उत्तरप्रदेश के अंदर आ रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब योगी सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। अगर आप उत्तरप्रदेश के अंदर किसी अन्य राज्य से प्रवेश कर रहे हैं तो अब आपको बगैर निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट प्रवेश नहीं मिलेगा।

हालांकि उन लोगों को छूट मिलेगी जिन्होंने टीके की दोनों डोज लगवा लिए हैं। तीसरी लहर को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम नाइन के साथ अभी से ही काम शुरू कर दिया है और उन्होंने तीसरी लहर को उत्तरप्रदेश के अंदर रोकने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि कोरोना महामारी की नियंत्रित स्थिति के बीच हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

ऐसे में 3 प्रतिशत पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तरप्रदेश आने वाले लोगों के लिए कोरोना की निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य किया जाए। इस बात का विशेष ख्याल रखा जाए कि यह रिपोर्ट 3 या 4 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।

इसी के साथ उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जो लोग टीकाकरण की दोनों खुराक प्राप्त कर चुके हों, उन्हें छूट दी जाए। साथ ही साथ सड़क/वायु/रेल मार्गों के अलावा निजी साधनों से आ रहे लोगों के लिए भी यह नियम को लागू किया जाए। हाई कोविड पॉजिटिविटी दर वाले राज्यों से प्रदेश आने वाले लोगों की गहन कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश आगमन पर एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग कर ही प्रवेश दिया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

Strait of Hormuz : अमेरिका-ईरान तनाव के बीच होर्मुज को कैसे पार कर रहे हैं भारतीय जहाज, क्या है भारत की Secret Strategy

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

योगी सरकार के प्रयासों का असर, 5 साल तक के बच्चों की मृत्यु दर में आई कमी

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अगला लेख