Biodata Maker

कोरोना के नए स्ट्रेन से डरा जापान, विदेशियों के प्रवेश पर लगाई रोक

Webdunia
रविवार, 27 दिसंबर 2020 (08:57 IST)
टोक्यो। ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार के मद्देनजर जापान की सरकार ने एहतियाती कदम उठाते हुए सभी विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। प्रतिबंध उन विदेशियों पर लागू होगा जो जापान के रहने वाले नहीं हैं। कोरोना वायरस के नए रूप के बारे में कहा जा रहा है कि यह और अधिक संक्रामक है।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह प्रतिबंध सोमवार से लागू होगा और फिलहाल यह 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

जापान ने पिछले सप्ताह ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से आने वाले उन लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी जो जापान के रहवासी नहीं हैं। पिछले दो दिनों में 7 लोगों के वायरस के नए प्रकार से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद देश ने यह कदम उठाया है। इन 7 यात्रियों में से 5 ब्रिटेन से लौटे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि जापान के नागरिकों और देश में रहने की अनुमति रखने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 14 दिन के पृथक-वास की अवधि से छूट को अब निलंबित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जापान में शनिवार तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 2,17,312 मामले सामने आ चुके हैं तथा 3,213 लोगों की यहां मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अगला लेख