Hanuman Chalisa

हवा से नहीं फैलता Corona, मगर इनसे रहें दूर-WHO

Webdunia
शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (18:22 IST)
बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के हाल के एक प्रकाशन में कहा गया है कि कोविड-19 (Corona Virus) बीमारी का कारण बनने वाला वायरस मुख्य रूप से ‘श्वसन की सूक्ष्म बूंदों और निकट संपर्कों’ के माध्यम से फैलता है। यह हवा में लंबे समय तक नहीं रहता है।
 
(WHO) ने कहा कि श्वसन संक्रमण विभिन्न आकारों की सूक्ष्म बूंदों के माध्यम से फैल सकता है। छींक आदि से कणों से संक्रमण (ड्रॉपलेट ट्रांसमिशन) तब होता है जब आपका निकट संपर्क उस व्यक्ति के साथ (एक मीटर के भीतर) होता है, जिसमें खांसी या छींकने जैसे श्वसन संबंधी लक्षण होते हैं। ये आपके शरीर में इन सूक्ष्म बूंदों को फैला सकते हैं और इनका आकार आमतौर पर 5-10 माइक्रोन होता है।
 
सरकारी समाचार पत्र ‘चाइना डेली’ ने डब्ल्यूएचओ के प्रकाशन के हवाले से बताया कि संक्रमित व्यक्ति के आसपास के वातावरण में सतहों या वस्तुओं को छूने से भी यह संक्रमण फैल सकता है।
 
इसमें कहा गया है कि हवा में फैलने वाला संक्रमण ‘ड्रॉपलेट ट्रांसमिशन’ से अलग है, क्योंकि यह सूक्ष्म बूंदों के भीतर जीवाणुओं की मौजूदगी को दिखाता है और ये जीवाणु आमतौर पर व्यास में 5 माइक्रोन से कम के छोटे कण के रूप में होते है।
 
प्रकाशन के अनुसार चीन में कोरोना वायरस के 75,465 मरीजों के विश्लेषण में हवा में संक्रमण का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। मौजूदा सबूत के आधार पर डब्ल्यूएचओ कोरोना वायरस मरीजों की देखभाल कर रहे लोगों को खांसने या छींकने से बाहर आने वाली सूक्ष्म बूंदों और नजदीकी संपर्क से सावधानियां बरतने की सलाह देता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख