Hanuman Chalisa

Corona मरीज ने दिल्ली के अस्पताल में शव के साथ रखने का आरोप लगाया, प्रशासन का इनकार

Webdunia
बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (08:01 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 से संक्रमित एक मरीज ने आरोप लगाया है कि उसे अस्पताल में शव के बगल में रखा गया है। हालांकि प्रशासन ने मरीज के आरोपों से इनकार किया हैं।

व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो रहे वीडियो में मास्क पहना व्यक्ति दिखाई दे रहा है और संभवत: यह वीडियो लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में सूट किया गया है जहां पर वह भर्ती है।

वीडियो में व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि उसके बिस्तर के बगल में शव रखे गए हैं और उसे सामान भी समय पर नहीं मिल रहा है।

इस बीच एलएनजेपी अस्पताल ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि मरीजों को मनोचिकित्सक के परामर्श की जरूरत है, जिसकी व्यवस्था की गई है।

अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस वार्ड में खाने-पीने की कोई समस्या नहीं हैं। उन्होंने बताया कि लाश के साथ रखने का आरोप भी सही नहीं है, क्योंकि अस्पताल के वार्ड नंबर 27 में आरोप लगाने से पहले या बाद में कोई मौत नहीं हुई है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

Top News 22 May: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद; इजराइल को बचाने के चक्कर में खाली हुआ अमेरिका का मिसाइल भंडार

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

अगला लेख