Hanuman Chalisa

मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या करीब 1000, नए मामले 212

Webdunia
शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 (20:07 IST)
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 212 नए मामले आने के साथ ही वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 993 पहुंच गई है। 
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, शहर में अभी तक 64 लोगों की मौत हुई है।
 
स्थानीय निकाय के अनुसार, कोविड-19 के चार और मरीजों को इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शहर में अभी तक 69 मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।
 
नागपुर में 6 लोग पॉजिटिव : कोविड-19 से संक्रमित 68 वर्षीय एक मरीज के संपर्क में आए 6 व्यक्तियों के नमूनों की जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। नागपुर में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
कोविड-19 से ग्रसित 68 वर्षीय उक्त मरीज की रविवार को मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों समेत 6 व्यक्तियों की जांच में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
 
अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति की सरकारी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी और सोमवार को आई उसकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि नागपुर में अब तक 25 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हिल स्टेशन कुकरू, ग्रामीणों और महिलाओं से संवाद कर जाना विकास का हाल

अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

Operation Sindoor में शहीद 6 जवानों के नाम जारी होने के बाद राजनीतिक घमासान तेज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का हमला

अयोध्या राम मंदिर घोटाला, करोड़ों की चोरी से लेकर इस्तीफों और गिरफ्तारियों तक की पूरी टाइमलाइन

जेवर में 6,785 करोड़ का बड़ा निवेश! इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश

अगला लेख