Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में 5 और Corona पॉजिटिव, कुल मामले बढ़कर 39

Webdunia
रविवार, 29 मार्च 2020 (09:07 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में रविवार तड़के उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी समेत 5 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही, सूबे में इस संक्रमण की जद में आए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। इनमें से दो लोगों की पहले ही मौत हो चुकी है।
 
इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, कोरोना वायरस संक्रमण के नए मरीजों में उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी के अलावा इंदौर का 21 वर्षीय युवक और 38 से 48 वर्ष के बीच के 3 पुरुष शामिल हैं।
 
गौरतलब है कि यह पहली बार है जब सूबे के युवाओं में भी कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक उज्जैन की 17 वर्षीय किशोरी इस धार्मिक नगरी के ही अस्पताल में भर्ती है, जबकि चार अन्य मरीजों का इंदौर के एक चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है।
 
बुलेटिन में बताया गया कि ये पांचों मरीज स्थानीय स्तर पर ही कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये थे। इन्होंने पिछले दिनों कोई यात्रा नहीं की थी।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, सूबे में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों में इंदौर के 20, जबलपुर के 8, उज्जैन के 4, भोपाल के 3 और शिवपुरी एवं ग्वालियर के 2-2 मरीज शामिल हैं।
 
इनमें से 37 लोग प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 2 अन्य लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में उज्जैन की एक महिला और इंदौर का एक निवासी है। ये दोनों मरीज 65-65 साल के थे और उन्होंने इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

इंदौर में कितने बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए एमपी के शहरों की रेट लिस्ट

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

अगला लेख