Hanuman Chalisa

इंदौर में Corona पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1500 के पार, 28 नए मरीज सामने आए, 4 नई मौतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 1 मई 2020 (01:22 IST)
इंदौर। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इंदौर में आंकड़ा 1500 के पार चला गया है। गुरुवार को 4 नई मौतों के बाद कुल मृतक संख्या 72 पर पहुंच गई है। आज कुल 284 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई, जिसमें से 257 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव और 28 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभिन्न अस्पतालों से कोविड 19 का सफलतापूर्वक इलाज करने के बाद 26 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि बुधवार को जहां केवल 19 मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वहीं गुरुवार को 28 नए कोरोना मरीज मिले। हालांकि 257 ऐसे भी मरीज थे, जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं। 28 नए मरीजों के मिलने के साथ ही इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 1513 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार इंदौर जिले में कुल 1264 कोरोना मरीज उपचाररत हैं। उन्होंने कहा कि अभी हमें कुल 7926 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। गुरुवार को 4 नई मौतों के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 72 हो गई है।
दूसरी तरफ मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज करने का सिलसिला भी जारी है। गुरुवार को इंदौर में 26 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर आज उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इंडेक्स अस्पताल से 13, मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से 8 और अरबिंदो अस्पताल से 5 मरीजों को उपचार के बाद घर रवाना किया गया।
 
डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की सूची : इंडेक्स अस्पताल से शाहरूख, लुकमान नागौरी, निलोफर मिर्जा, अजय अधिकारी, सौरव, शांतनु, विश्वजीत पटवा, अब्दुल रहीम, सुजान समानता, प्रवीर मण्डल, राकेश डोलाई, अक्षत नाईक, जयमाला नाईक को, मनोरमा राजे टीबी अस्पताल से ‍अब्दुल रशीद, अब्दुल रईस, लवप्रकाश गुप्ता, अनिता, मरजीना, रुखसाना, राहत बी, मुबत्सरा को और अरबिंदो से रजिया बी, अली, नबीशा, रवीन्द्रसिंह होरा, तलजील को डिस्चार्ज किया गया।
 
अस्पताल से डिस्चार्ज होने वाले मरीजों ने अस्पताल में डॉक्टर्स, नर्सेस और मेडिकल स्टाफ का शुक्रिया अदा करने के साथ ही शासन की ओर से उनका नि:शुल्क इलाज करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहना का आभार माना।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख