बड़ी खबर, यूपी के बस्ती में गर्भवती महिलाओं का कोरोना टेस्ट

Webdunia
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (11:07 IST)
बस्ती। उत्तरप्रदेश के बस्ती में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत गर्भवती महिलाओं की पैथॉलोजी जांच के साथ अब उनकी कोरोना की एंटीजन जांच तथा उनके साथ आए अभिभावको की भी जांच कराई जाएगी। अगर कोई गर्भवती पॉजिटिव निकलती है तो उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन लगाने से बीमार पड़ा वॉलेंटियर, जॉनसन एंड जॉनसन ने रोका ट्रायल
आधिकारिक सूत्रो ने मगंलवार को कहा कि गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। हर माह की 9 तारीख को जिला महिला अस्पताल सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों पर पीएमएसएमए कार्यक्रम का आयोजन होता है।
 
इस दिन एमबीबीएस चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं का परीक्षण कर उनकी विभिन्न पैथॉलोजी जांच कराई जाती है। जांच में जो महिला एचआरपी (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की पाई जाती हैं उनकी अलग से सूची तैयार कर सुरक्षित प्रसव कराया जाता है। सूत्रों ने यह भी बताया कि गर्भवती व उनके साथ आने वाले सभी लोगों की अनिवार्य रूप से एंटीजन जांच कराई जाएगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख