Biodata Maker

5 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना, जानिए क्या है टॉप 10 संक्रमित शहरों का हाल..

Webdunia
शनिवार, 10 अप्रैल 2021 (15:46 IST)
नई दिल्ली। देश में अभी कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों में से 72.23 प्रतिशत लोग केवल 5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल के हैं। देश में संक्रमितों की संख्या करीब साढ़े छह महीने बाद एक बार फिर 10 लाख का आंकड़ा पार कर गई है।

ALSO READ: अप्रैल में घातक हुआ कोरोना, 10 दिन में 10 लाख से ज्यादा संक्रमित, 5968 की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि देश में संक्रमित 10,46,631 मरीजों में से 45.65 प्रतिशत मरीज पुणे, मुंबई, ठाणे, नागपुर, बेंगलुरु शहरी, नासिक, दिल्ली, रायपुर, दुर्ग और औरंगाबाद में हैं और ये संक्रमण के कुल मामले के 7.93 प्रतिशत हैं।
 
मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में कोविड-19 के रोज आ रहे मामले तेजी से बढ़े हैं। इन 10 राज्यों में संक्रमण के कुल मामलों के 82.82 प्रतिशत मामले हैं।
 
भारत में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,45,384 नए मामले आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,32,05,926 पर पहुंच गए हैं।
 
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 58,993 नए मामले आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 11,447 जबकि उत्तर प्रदेश में 9,587 नए मामले आए। भारत में अब तक 1,19,90,859 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। बीते 24 घंटे में 794 लोगों की मौत हो गई। मौत के 86.78 प्रतिशत मामले 10 राज्यों में आए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 301 लोगों की मौत हुई। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 91 लोगों की मौत हुई।
 
देश में अब तक जितने टीके लगाए गए हैं उनमें से 60.62 प्रतिशत टीके महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल में लगाए गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

कराची में धुरंधर के रहमान डकैत का बेटा जिब्रान गिरफ्तार, बाप ल्‍यारी का डॉन था, बेटे के ये थे काले कारनामे

राहुल गांधी दोहरा रवैया दिखाते हैं, India-US Trade Deal से देशवासियों का इंतजार खत्म, बोले पीयूष गोयल

LokSabha : कागज उछालने वाले 8 सांसद निलंबित, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित, राहुल-प्रियंका का परिसर में प्रदर्शन

Next PM after Modi:नरेंद्र मोदी के बाद पीएम कुर्सी की जंग अब सिर्फ 2 लोगों के बीच

सभी देखें

नवीनतम

India-US Trade Deal : Donald Trump को भारत के आगे क्यों झुकना पड़ा, क्या है टैरिफ घटाने की वजह, रूस ने कहा- नहीं मिला कोई मैसेज

मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, Air India और Indigo विमान के विंग्स टकराए

Myanmar में 5.9 तीव्रता का जोरदार भूकंप, कोलकाता में झटके

UP Police Constable Exam Date 2026 : यूपी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख का ऐलान

भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी से UP को मिलेगी नई उड़ान

अगला लेख