Hanuman Chalisa

चीन से आई खुशखबर, ढूंढा कोरोना का इलाज

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (07:52 IST)
बीजिंग। चीन ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए दवाओं एवं उपचार का विस्तार किया है और अन्य तरीके ढूंढे हैं जिससे हल्के मामले गंभीर नहीं बन सके और गंभीर रूप से बीमार रोगियों को भी बचाया जा सका। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: corona : कोरोना से 'डरो' ना, बस यह 3 काम 'करो' ना...
सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने बताया कि दवा टोसिलिजुमैब जिसका सामान्य ब्रांड नाम एक्टेरमा है, को कोविड-19 के जांच एवं उपचार में शामिल किया गया। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के उपमहासचिव और शिक्षाविद झाउ क्वी ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टोसिलिजुमैब काफी प्रभावी साबित हुई है।
 
झाउ ने बताया कि शुरुआती क्लिनिकल ट्रॉयल में टोसिलिजुमैब का प्रयोग कोविड-19 के 20 गंभीर मामलों में किया गया और सभी रोगियों के शरीर का तापमान 1 दिन के अंदर नीचे आ गया। 19 रोगियों को 2 हफ्ते के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि 1 अन्य व्यक्ति भी ठीक हो गया। झाउ ने कहा कि वर्तमान में इस दवा का वुहान के 14 अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रॉयल चल रहा है। यह शहर कोरोना वायरस के संक्रमण का केंद्र है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को बताया कि 30 और लोगों की मौत के साथ वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 3,042 हो गया है जबकि संक्रमण के पुष्ट मामलों की संख्या 80,552 हो गई है। एनएचसी ने शुक्रवार को कहा कि 53,726 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख