देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन 150 करोड़ के पार, बना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (21:21 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 357वें दिन शुक्रवार को 81 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए। इसके साथ ही देश में 150 करोड़ कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 150 करोड़ 52 लाख 21 हजार 314 कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। आज 81 लाख 50 हजार 982 कोविड टीके दिए गए।

आंकड़ों के अनुसार, 87 करोड़ 80 लाख 71 हजार 238 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 62 करोड़ 71 लाख 89 हजार 576 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Air India ने पूरी की बोइंग 787 विमानों की जांच, फ्यूल कंट्रोल स्विच में नहीं मिली कोई गड़बड़ी

बम की धमकी वाले Email की जांच में उलझी पुलिस, Dark Web और VPN बने बड़ी चुनौती

NCERT की इस नई किताब में बताया कैसे थे अकबर और बाबर

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

अगला लेख