Hanuman Chalisa

रासपुतिन डांस चैलेंज: जब डांस करने लगी कोवि‍ड वैक्‍सीन की शीशि‍यां

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (15:53 IST)
कोरोना और इसके टीकाकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें लोगों को जागरुक करने में लगी हैं। इसी कड़ी में केरल पुलिस ने जो किया वो काफी क्रिएटिव है।

दरअसल केरल पुलिस ने रासपुतिन चैलेंज लेते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया है। पुलिस ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बोनी एम. के गाने रासपुतिन पर डांस करते देखा जा सकता है।

वैसे तो शीशियों को नाचते देखने काफी फनी है लेकिन वीडियो के अंत में नजदीकी केंद्र में अनिवार्य रूप से वैक्सीन लगवाने का संदेश है। एनिमेटेड वीडियो को शेयर कर लोगों से कोरोना की चेन तोड़ने और वापस पहली जैसी जिंदगी में लौटने की बात कही है।

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर रासपुतिन डांस चैलेंज ने अपना कब्जा किया हुआ है। फेमस बोनी एम के गाने की धुन पर नाचते हुए लोगों के बहुत सारी वीडियो अपलोड कर दी है।

सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद केरल पुलिस का यह वीडियो भी तुरंत वायरल हो गया। ट्वीट को हजारों से अधिक बार देखा गया और कई सौ लाइक्स मिले। इसके अलावा वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। दरअसल रासपुतिन डांस चैलेंज उस समय चर्चा में आया था, जब त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के छात्रा जानकी ओमकुमार और छात्र नवीन के रज्जाक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

जब सोशल मीडिया पर उनको सपोर्ट मिला, वहीं कुछ धार्मिक टकराव का भी सामना करना पड़ा। वहीं अब केरल सोशल सिक्योरिटी मिशन (केएसएसएम) ने वीडियो बनाकर लोगों से कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पत्नी संग ताजमहल पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका! गुजरात में 3,966 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की आखिरी तारीख

कानपुर में ITBP जवान की मां का हाथ काटने का मामला, 2 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी

राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले दो एथलीट पोल वॉल्ट को रिक्शे में लेकर पहुंचे होटल (Video)

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

अगला लेख