मध्यप्रदेश में 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन,ऑक्सीजन पर भी राहत वाली खबर

विकास सिंह
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (15:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 18 साल से उपर के उम्र वाले सभी लोगों को भी मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इस बात का निर्णय आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की आपात बैठक में किया गया। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक मई से शुरु होने वाले टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार की गाइडलाइन अभी आएगी लेकिन मध्यप्रदेश में 18 साल से उपर की उम्र वालों को भी निशुल्क टीका लगाया जाएगा। इसके साथ मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की गति को और तेज करने पर जोर दिया।
 
कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की व्यवस्था बनाने में सरकार लगातार कोशिश कर रही है। अब बीना रिफायनरी ने भी ऑक्सीजन देने का निर्णय लिया है, ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े इसलिए रिफायनरी प्लांट के पास ही 1000 बिस्तर का अस्पताल बनाना शुरू कर दिया गया है।वहीं  खंडवा,शिवपुरी,उज्जैन और सिवनी जिलों में भी ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए है। 

मुख्यमंत्री ने एक बार फिर कहा कि यदि कोरोना को हराना है तो संक्रमण की चेन तोड़ना होगा और संक्रमण की चेन तभी टूटगी जब लोग अपने घरों में ही रहेंगे। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लोग अपने गांव, कॉलोनी और मोहल्लों में कोरोना कर्फ्यू लगा दें घर पर ही रहेंगे। कोरोना के खिलाफ एक ऐसा युद्ध है जिसे बाहर निकल कर नहीं घर पर रहकर ही जीता जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में मजदूर भाइयों और बहनों को काम देने की पूरी व्यवस्था की गई है। उनको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आज मनरेगा में 21 लाख के आस पास मजदूर नियोजित है। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी 3 महीने का उन्हें निशुल्क राशन दिया जा रहा है। उन्हें मध्यप्रदेश से बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है,लेकिन यदि मध्यप्रदेश में मजदूर भाई बहन आएंगे तो उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सारा इंतजाम देने का हम प्रयास करेंगे ताकि संकट के समय कोई दिक्कत और परेशानी ना हो।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख