Hanuman Chalisa

Corona virus : सऊदी अरब ने पवित्र स्थलों की यात्रा पर लगाई रोक, ईरान में 22 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 (17:42 IST)
दुबई। सालाना हजयात्रा से कुछ महीने पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी अरब ने गुरुवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों की यात्रा पर रोक लगा दी है। पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के 240 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

सऊदी अरब के इस फैसले का मकसद विदेशी नागरिकों को पवित्र शहर मक्का और काबा जाने से रोकना है, जहां दुनिया के एक अरब 80 करोड़ मुस्लिम एक दिन में पांच बार की नमाज अदा करते हैं। फैसले में यह भी कहा गया है कि मदीना में पैगम्बर मोहम्मद की मस्जिद की यात्रा पर भी रोक रहेगी।

अधिकारियों ने विषाणु से प्रभावित देशों से टूरिस्ट वीजा पर सऊदी आने वाले लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। यह घोषणा सऊदी अरब में महामारी के संभावित प्रसार को लेकर उसकी चिंता दर्शाती है। पश्चिम एशिया में महामारी का केंद्र और इससे सबसे अधिक प्रभावित देश ईरान है जहां इस विषाणु के 141 पुष्ट मामलों में से 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेल बहुल छोटे से देश कुवैत में भी विषाणु से संक्रमण के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है और इससे संक्रमित लोगों की संख्या गुरुवार को 26 से बढ़कर 43 हो गई है। पीड़ित सभी लोग हाल में ईरान से यात्रा कर लौटे थे। बहरहाल सऊदी अरब में महामारी के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बयान दिया, सऊदी अरब इस विषाणु के प्रसार पर रोक के उपाय के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपना सहयोग करेगा और वह अपने नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा से पहले एहतियात बरतें।


मंत्रालय ने कहा, हम लोग परवरदिगार से पूरी इंसानियत को इस नुकसान से बख्शने की दुआ मांगते हैं। बहरीन में गुरुवार सुबह विषाणु से संक्रमण के 33 मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने इराक और लेबनान से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। उसने दुबई और संयुक्त अरब अमीरात में शारजाह से आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध में 48 घंटे का इजाफा किया है।

ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने कहा कि शहरों को बंद करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकारा कि ईरान में विषाणु पर नियंत्रण पाने में एक, दो या तीन हफ्ते लग सकते हैं।

इस बीच इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राजधानी बगदाद में कोरोना वायरस के पहले मामले की घोषणा की, जिससे देश में इससे संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इन सभी का संबंध ईरान से है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फिर हुई फेल, ईरान लौटे विदेश मंत्री अराघची, ट्रंप बोले- मुझे फोन करो,रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

पश्चिम बंगाल की रैली में राहुल गांधी का बड़ा बयान,बोले- मैं PM मोदी से नहीं डरता,मेरे ऊपर 36 केस, ममता बनर्जी पर क्‍यों नहीं?

इसराइल के PM बेंजा‍मिन नेतन्‍याहू को है प्रोस्टेट कैंसर, पहली बार खोला हेल्थ सीक्रेट, अब तक क्‍यों नहीं बताई यह बात?

नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान,बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच चीन का मास्टरस्ट्रोक: दुनिया तेल के लिए तरसी, बीजिंग ने लगा दिया जैकपॉट!

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44°C तक पहुंचेगा तापमान, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

योगी सरकार में गन्ना किसानों की आय 52 हजार से बढ़कर 1.20 लाख रुपए हुई : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला, टेकऑफ के दौरान Swiss Air फ्लाइट में तकनीकी खराबी

भवानीपुर में बवाल, ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी की रैलियों में लाउडस्पीकर को लेकर भिंड़त, 100 मीटर की थी दूरी

वॉशिंगटन हिल्टन होटल फायरिंग पर भारत की प्रतिक्रिया, PM मोदी ने ट्रंप की सुरक्षा पर जताई चिंता, हमले की कड़ी निंदा

अगला लेख