Hanuman Chalisa

इंदौर में कोरोना से 1 और मौत, 9 पर पहुंचा आंकड़ा, बढ़ेगी प्रशासन की सख्ती

Webdunia
रविवार, 5 अप्रैल 2020 (17:16 IST)
इंदौर। इंदौर में कोरोना वायरस से एक और मौत हो गई। खबरों के अनुसार 53 साल की नसरीन बी नाम महिला की पिछले 5 दिनों से वेंटिलेटर पर थी, जिन्हें नहीं बचाया जा सका। इंदौर में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में और सख्ती बढ़ाने पर विचार किया गया है। कर्फ्यू के दौरान यदि अब कोई व्यक्ति दुकान खोलकर सामान बेचता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं, घर से बाहर निकलने वालों पर भी पुलिस लाठी का प्रयोग करने से नहीं चूकेगी।
 
बताया जाता है कि महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। सर्दी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ के बाद महिला को एमआरटीबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बताया जाता है कि महिला को अन्य बीमारियां भी थीं। 
 
फिर हुआ पथराव : खबरों के मुताबिक बक्षी बाग इलाके में कई दिनों से मछलियां बेची जा रही हैं। रविवार को नगर निगम की टीम बक्षी बाग इलाके में कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई कर रहे निगम कर्मियों को भगाने के लिए गाली-गलौज और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस आने के बाद मामला शांत हुआ।
बढ़ेगी और सख्ती :  कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की बैठक में देशभर से अधिकारी शामिल हुए। बैठक में लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने के साथ ही आगे किस प्रकार से काम करना है, इस बारे में बताया गया। 
 
भीलवाड़ा, आगरा में जिस प्रकार से कोरोना को दूर करने के लिए काम किया गया, उसमें कानून का सख्ती से पालन हुआ, वहां पर कोरोना को भगाने में सफलता मिली है।
 
बैठक में कानून का सख्ती से पालन करवाने को कहा गया है। इंदौर में और सख्ती बढ़ाने पर विचार किया गया है। कर्फ्यू के दौरान यदि अब कोई दुकान खोलता नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घर से बाहर निकलने वालों पर पुलिस की लाठी बरसेगी।
संभागायुक्त और आईजी ने किया दौरा : बीते बुधवार को टाटपट्टी बाखल में कोरोना स्क्रीनिंग के लिए गए डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ कुछ लोगों ने पथराव किया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा कर दी गई। संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी एवं आईजी विवेक शर्मा ने क्षेत्र का दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों से मौजूदा हालातों की जानकारी ली। 

समाज के सुपर हीरो का सम्मान : लॉकडाउन के दौरान पुलिस के साथ कई समाजजन भी जनता की परेशानियों को कम करने में अपना सहयोग दे रहे हैं जनता में कोरोना से लड़ने के लिए जागरूकता ला रहे हैं। 
 
समाज के इन सुपर हीरो को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर विवेक शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा चैंपियन ऑफ द डे के रूप में सम्मानित किया जा रहा है।
 
सुरक्षा के लिए सॉफ्टवेयर : सिटीजन कॉप फाउंडेशन के राकेश जैन द्वारा तकनीकी सहयोग करते हुए पुलिस प्रशासन और आमजन की सुरक्षा के लिए दो अलग-अलग सॉफ्टवेयर डिजाइन किए गए हैं।

राहत सामग्री का वितरण : पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने रविवार को राऊ विधानसभा क्षेत्र के बिचौली मर्दाना में जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया। उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक-एक पैकेट सामग्री दी और लॉकडाउन के नियमों का पालन करने को कहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

महिला आरक्षण कानून की अधिसूचना जारी; 16 अप्रैल से हुआ प्रभावी, विपक्ष ने उठाए सवाल

Top News : देश में महिला आरक्षण लागू, इजराइल-लेबनान में 10 दिन का सीजफायर

BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल

ट्रंप के बाद PM मोदी को आया मैक्रो का कॉल, Hormuz को लेकर क्या हुई प्लानिंग

इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैंने 10वीं जंग को रोका, हिज्बुल्लाह ने कहा- महापाप

अगला लेख