Big Breaking : Corona virus के कारण भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक रद्द किए सभी वीजा

Webdunia
बुधवार, 11 मार्च 2020 (23:08 IST)
नई दिल्ली। भारत ने सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल तक रद्द करने का फैसला किया है। सरकार ने कोरोना वायरस (COVID-19) के मद्देनजर 15 अप्रैल तक सभी वीजा रद्द करने का आदेश दिया है। कोरोना वायरस की निगरानी के लिए मंत्रियों के समूह की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया।
 
सरकार द्वारा बुधवार को जारी आदेश में कहा गया है कि 13 मार्च शाम साढ़े पांच बजे से 15 अप्रैल तक सभी मौजूदा वीजा रद्द माने जाएंगे।
 
ALSO READ: Corona virus पर रिचर्स में सामने आया भयावह सच
 
सिर्फ राजनयिकों, अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के कर्मचारियों, यहां काम करने वाले कर्मचारियों को जारी रोजगार वीजा को इस आदेश से छूट दी गई है। भारतीय मूल के नागरिकों के लिए जारी वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा इस अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं होगी।
 
चीन, इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा पर 15 फरवरी के बाद गए भारतीय तथा विदेशी नागरिकों के देश में आने पर उन्हें 14 दिनों तक स्वास्थ्य निगरानी में आबादी से अलग रखा जाएगा।
 
सरकार ने अपने नागरिकों को जब तक आवश्यक न हो विदेश नहीं जाने की सलाह दी है क्योंकि वापस आने पर उन्हें 14 दिनों तक निगरानी में रखा जा सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

क्यों INDIA गठबंधन बैठक में शामिल नहीं होंगी ममता बनर्जी, बताया कारण

Maruti Alto EV सस्ता और धमाकेदार मॉडल होने जा रहा है लॉन्च, जानिए क्या हो सकती है कीमत

Prajwal Revanna : सेक्स स्कैंडल में फंसे प्रज्वल रेवन्ना का पहला बयान, 31 मई को SIT के सामने आऊंगा

चक्रवाती तूफान रेमल का कहर, बंगाल में 15000 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

Rajkot Gaming Zone Fire : 3 आरोपियों को 14 दिन की हिरासत, जांच में नहीं कर रहे सहयोग

Weather Updates : देश में 17 स्थानों पर पारा 48 के पार, 3 दिन बाद इन इलाकों में मिल सकती है राहत

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी विभव कुमार को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

अखिलेश यादव के करीबी मेरठ के एसपी MLA रफीक अंसारी गिरफ्तार

Rajkot Gaming Zone Fire: HC की फटकार के बाद सरकार का एक्शन, राजकोट के कमिश्नर सहित 6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

अगला लेख