Hanuman Chalisa

बुरे वक्त में किन्नर भी लोगों की मदद के लिए आगे आए

कीर्ति राजेश चौरसिया
मंगलवार, 31 मार्च 2020 (12:42 IST)
देशभर में लॉकडाउन का असर शहर से लेकर गांव तक सभी जगह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आम और खास सभी परेशान हैं। दूसरी ओर लोग एक-दूसरे की मदद करने में भी लगे हुए हैं। सबसे अहम बात तो यह है कि शादी और बच्चों के जन्म के अवसरों पर नेग वसूलने वाले किन्नर आगे बढ़कर इस मुश्किल वक्त में लोगों की मदद कर रहे हैं। 
 
यह मामला मध्यप्रदेश बुंदेलखंड अंचल के छतरपुर जिले का है, जहां किन्नर समुदाय के लोग जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध करवा रहे हैं। दरअसल, छतरपुर की नीतू जान और उर्फ नीतू किन्नर और उनके साथी समाजसेवा की इस मुहिम में लगे हुए हैं।
 
दरअसल, लॉकडाउन के इस दौर में गरीब, असहाय, जरूरतमंद, मज़बूर, मजदूर लोगों को खाने के लाले पड़े हुए हैं। लॉकडाउन के चलते उन्हें काम भी नहीं मिला रहा है, जिससे वह और उनके बच्चे भूखे मरने की नौबत आ गई है। ऐसे में नीतू किन्नर एवं उनके साथी लोगों की हर जरूरत को पूरा कर रहे हैं। लोगों को राशन-पानी से लेकर कपड़े और नकद रुपए तक बांट रहे हैं। 
नीतू की मानें तो यह सब लॉकडाउन के पहले दिन से ही लगातार जारी है। लोगों का मानना है कि उनके यहां रोजाना सैकड़ों जरूरतमंदों की भीड़ लगती है और वह लोगों की मदद करती हैं।  नीतू कहती हैं कि यह सब लोगों का ही तो है। अब तक जनता ने हमें पाला है, अब हमारी बारी है कि हम इनकी सेवा करें। 
 
नीतू ने कहा कि सब इनका ही तो दिया हुआ है जो हम इन्हें सूद समेत लौटा रहे हैं। इसमें हमारा कुछ भी नहीं है सब ऊपरवाला कर रहा है। जानकारी के अनुसार नीतू किन्नर आज से नहीं विगत कई वर्षों से ऐसा करती आ रहीं हैं। जो भी इनके पास पहुंचता है, वे उसकी मदद करती हैं। दुनिया और लोगों की नजरों में भले ही ये बधाई और नेग के तौर पर लोगों से मांगते नजर आते हैं, लेकिन ये एक हाथ लेते हैं और दोनों हाथों से लोगों में बांटते भी हैं। 
कौन हैं नीतू किन्नर : छतरपुर में जन्मी नीतू को अपने दौर में सबसे खूबसूरत किन्नर माना जाता था, जो उम्र के इस पड़ाव में भी कायम है। उन्होंने अपने शुरुआती दौर में मुंबई में रहते हुए बहुत नाम कमाया और अब कई वर्षों से अपनी जन्मभूमि पहुंचकर लोगों की सेवा में लगी हुईं हैं।
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख