Hanuman Chalisa

फिर कोरोनावायरस की चपेट में आया चीन, सामने आए 100 से ज्यादा मामले

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (18:16 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले लगातार दूसरे दिन 100 से ज्यादा आए हैं। दक्षिण अफ्रीका 4,71,000 संक्रमितों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा वायरस से प्रभावित पांचवां देश बन गया है। चीन में 100 से ज्यादा नए मामलों के सामने आने से देश में इस खतरनाक वायरस पर नियंत्रण की उम्मीद को झटका लग रहा है।
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने गुरुवार को बताया कि 105 नए मामलों में से 102 स्थानीय संक्रमण के हैं। इनमें से ज्यादातर मामले शिनजियांग प्रांत के मुस्लिम बहुल उइगर क्षेत्र से है।
 
बुधवार तक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 84,165 है। 574 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें से 33 की हालत गंभीर है। अब तक 78,957 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
दक्षिण अफ्रीका में इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या 4,71,000 हो गई। इस आंकड़े के साथ देश कोरोनावायरस से बेहद प्रभावित पांचवां देश बन गया है। अफ्रीकी महाद्वीप के कुल मामलों में से आधे दक्षिण अफ्रीका में हैं। 
 
अफ्रीका के 54 देशों में कुल संक्रमितों की संख्या 8,91,000 है, वहीं यहां कम संख्या में जांच का मतलब है कि संक्रमितों की संख्या काफी ज्यादा है।
 
दक्षिण अफ्रीका चिकित्सा अनुसंधान परिषद की एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 मई से 21 जुलाई के बीच प्राकृतिक कारणों से 22,000 ज्यादा मौतें हुई हैं। ये मौतें कोविड-19 से या अन्य बीमारियों की वजह से हो सकती है, जिसे दर्ज नहीं किया जा सका। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ISRO कर रहा बड़ी तैयारी, Chandrayaan-4 करेगा कमाल, 7 सैटेलाइट होंगे लांच

महाराष्ट्र में CM फडणवीस का तगड़ा दांव, उद्धव ठाकरे को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में सरकार गठन की तैयारियां तेज, कौन होगा मुख्‍यमंत्री, कब होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में हार पर होगा मंथन, तेजस्वी ने राजद विधायकों की बुलाई बैठक

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य के आरोपों से मचा सियासी तूफान, कौन हैं तेजस्वी के करीबी रमीज नेमत

सभी देखें

नवीनतम

Sheikh Hasina : क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

मां की गुहार पर योगी का एक्शन, CM ने तत्काल कराई मासूम के इलाज की व्यवस्था

Delhi blast में 2 और लोगों की मौत, मृतक संख्या 15 हुई

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

XUV 5XO VS Tata Sierra : किसकी होगी मिड-साइज SUV सेगमेंट में बादशाहत?

अगला लेख