Hanuman Chalisa

662 दिनों में कोरोना के सबसे कम नए मामले, एक्टिव मरीज भी 50 हजार से कम

Webdunia
मंगलवार, 8 मार्च 2022 (10:40 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 3,993 नए मामले आए हैं जो 662 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 49,948 रह गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, महामारी से अब तक कुल 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार 308 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 24 लाख 06 हजार 150 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 49,948 का इलाज जारी है और 5 लाख 15 हजार 210 लोग कोरोना की वजह से मारे जा चुके हैं। 
 
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 4,170 मामलों की कमी दर्ज की गई है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है। डेथ रेट 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
संक्रमण की दैनिक दर 0.46 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.68 प्रतिशत है। अभियान के तहत अभी तक 179.13 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।
 
Koo App

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख