Hanuman Chalisa

Corona Virus : दक्षिण कोरिया-ईरान में तेजी से फैल रहा है वायरस, इटली के 12 शहर पूरी तरह बंद

Webdunia
रविवार, 23 फ़रवरी 2020 (09:37 IST)
चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस से इटली में 2 लोगों की मौत के बाद शनिवार को उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दक्षिण कोरिया में शनिवार को इस वायरस के मामलों की संख्या दोगुनी होकर 433 तक पहुंच गई और बताया जा रहा है कि यह संख्या 1000 के पार पहुंच सकती है। ईरान में कोरोना वायरस से 6 लोगों की मौत हो गई। चीन में शनिवार को 397 मामलों की पुष्टि हुई, जो कि एक दिन पहले के 889 से काफी कम है।
 
इस संक्रामक बीमारी के चलते लोम्बार्डी और वेनेतो में स्थानीय अधिकारियों को स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद करने पड़े तथा खेल प्रतियोगिताएं और जनसभाएं रद्द करनी पड़ीं। इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है।
 
वेनेतो में कोरोना वायरस के चलते 78 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। लोम्बार्डी में 77 वर्षीय महिला के पोस्टमार्टम में कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि क्या वायरस के चलते ही उसकी मौत हुई।
 
इटली में वायरस की जांच में पॉजीटिव पाए गए 54 लोगों के संपर्क में आए सैकड़ों निवासियों और कर्मचारियों को उनकी जांच के नतीजे आने तक अलग स्थान पर रखा गया है। नागरिक सुरक्षा दलों ने वेनेतो में बंद एक अस्पताल के बाहर शिविर लगाया है।
 
ALSO READ: Corona virus: आखिर कितने दिनों तक जिंदा रहता है कोरोना वायरस?
 
कोडोग्नो शहर में कोरोना वायरस के पहले मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। शहर में सुपर मार्केट, रेस्तरां और दुकानें बंद हैं जिससे वहां वीरानी छा गई है। बाहर निकले कुछ लोगों ने चेहरे पर मास्क पहन रखा है।
 
लोम्बार्डी सरकार के अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में 39 मामलों की पुष्टि हुई। लोम्बार्डी में 10 शहरों को अनावश्यक गतिविधियों तथा सेवाओं को निलंबित करने के आदेश दिए गए हैं।
 
वेनेतो प्रांत में 12 मामलों की पुष्टि हुई हैं जिनमें से एक शख्स की शुक्रवार को मौत हो गई। दो और प्रांतों में कोरोना वायरस के मामलों की पुष्टि हुई है।
ईरान में 6 लोगों की मौत : ईरान में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि होने के साथ ही देश में इस घातक विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
 
मरकाजी प्रांत के गवर्नर ने आधिकारिक आईआरएनए संवाद समिति को शनिवार को बताया कि अराक में हाल में एक मरीज की मौत हुई थी जिसके नमूनों की जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित था।
 
उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, वह हृदय संबंधी बीमारी से भी पीड़ित था। ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक 28 मामलों की पुष्टि हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख