Hanuman Chalisa

Corona virus : इतिहास में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक

Webdunia
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (09:45 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक आज दोपहर को होने वाली है। कैबिनेट की  यह बैठक वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए होगी। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब केंद्रीय  मंत्रिमंडल की बैठक वीडियो कॉन्फेंसिंग से होगी।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण पहली बार केंद्रीय कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर को कैबिनेट के सहयोगियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

बैठक में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों पर बात होगी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए आगे की रणनीति भी तैयार की जा सकती है। कोरोना वायरस को देखते हुए पीएम सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रख रहे हैं।

इससे पहले मोदी कैबिनेट की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया था। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के बीच 1-1 मीटर की डिस्टेंसिंग थी। प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों से भी कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार अपील करते रहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

TamilNadu : मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची की यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

धार के भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक, CM डॉ. मोहन यादव का एलान, आंदोलन के शहीदों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

अगला लेख