महाराष्ट्र में 24 घंटे में सामने आए 1165 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 20,228

Webdunia
शनिवार, 9 मई 2020 (21:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1165 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 20,228 पर पहुंच गया।
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 48 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक संख्या 779 पर पहुंच गई।
 
अहमदाबाद में 20 लोगों की मौत : अहमदाबाद में कोविड-19 संक्रमण के 280 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,540 हो गई है। साथ ही 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 363 तक पहुंच गई है।
 
राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान अहमदाबाद के विभिन्न अस्पतालों से 106 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिसके बाद छुट्टी पाने वाले लोगों की तादाद 1,107 हो गई है।
 
एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने शहर के विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया और स्थानीय चिकित्सा टीमों को बताया कि कोविड-19 मृत्युदर कैसे कम की जा सकती है।
 
दिल्ली में कुल मामले 6,542 हुए : दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 224 और मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 6,542 हो गई है। दिल्ली सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
 
ये नए मामले 8 मई को शाम 4 बजे से लेकर आधी रात के हैं। वैसे इस दौरान इस वायरस से किसी की मौत नहीं हुई। दिल्ली में अब तक कोविड-19 से 68 मरीजों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में 4,454 मरीज अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 2020 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख