suvichar

महाराष्ट्र में covid-19 के 18 नए मामले, मरीजों की तादाद 300 के पार

भाषा
बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (08:55 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले मंगलवार को सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 320 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र में कोविड-19 से 2 और लोगों की मौत, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हुई।
 
अचानक से इतने मामले इसलिए बढ़े हैं, क्योंकि बीते 4-5 दिनों के दौरान मुंबई के मामले गिनने में कुछ गलती हुई थी और सटीक आंकड़े मंगलवार को संकलित किए गए। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी इसलिए हुई है, क्योंकि जांच करने वाले केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके अलावा काफी लोग ठीक भी हो रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित पाए गए 82 मरीजों में से 59 सिर्फ मुंबई के हैं जबकि 13 ठाणे के, 5 पुणे के, 3 अहमदनगर के और 2 बुलढाणा के हैं।  सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग की निदेशक अर्चना पाटिल ने बताया कि पिछले 4-5 दिनों में कई मामलों को जोड़ने में कुछ गलती हुई थी इसलिए मंगलवार को मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई शहर के आंकड़े स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त होते हैं जबकि बाकी आंकड़े राज्य का स्वास्थ्य विभाग संकलित करता है। 27 मार्च से मुंबई के आंकड़ों की गिनती और रिपोर्टिंग में कुछ गलती हुई थी। उन्होंने कहा कि इसलिए सभी 82 लोगों के 1 दिन में संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य के 302 रोगियों में से 151 मुंबई शहर से हैं, जबकि 48 पुणे और ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। ठाणे क्षेत्र में 36 और सांगली जिले में 25 संक्रमित हैं। नागपुर में संक्रमितों की संख्या 16 है जबकि अहमदनगर के 8 और यवतमाल के 4 लोग इस विषाणु से पीड़ित हैं।
 
बुलढाणा में 3 लोग संक्रमित हैं जबकि सतारा और कोल्हापुर में 2-2 मरीज हैं। राज्य में 10 मरीजों की मौत हो चुकी हैं जबकि 39 रोगी इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। अधिकारी ने बताया राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 2 हॉटस्पॉट की पहचान की गई थी जिसके बाद एहतियातन 406 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
उन्होंने बताया कि राज्य में 23,913 लोगों को घर में पृथक किया गया है जबकि 1,434 लोगों को केंद्रों में पृथक रखा गया है। 6,331 नमूनों की जांच की गई है और 5,780 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

होली पर घर जाने वालों को राहत: सूरत-उधना से यूपी-बिहार के लिए 6 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

LIVE: अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, अली रजा अराफी की भी मौत

ईरान-अमेरिका तनाव का सीधा असर: दुबई-अबू धाबी में 3000 गुजराती फंसे, यात्रियों में बढ़ी चिंता

अगला लेख