khatu shyam baba

राहत की बात, नोएडा में Corona virus के 6 संदिग्धों के नमूने निगेटिव निकले

Webdunia
बुधवार, 4 मार्च 2020 (09:50 IST)
नोएडा। नोएडा (उत्तरप्रदेश) में कोरोना वायरस के 6 संदिग्धों के नमूने जांच में निगेटिव पाए गए। लेकिन इन लोगों को 14 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा ताकि संक्रमण की आशंका होने पर तुरंत इलाज किया जा सके। सरकार और प्रशासन की नजर इन पर है। ये लोग कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए थे।
ALSO READ: Corona virus: 70 देशों में फैला कोरोना वायरस का प्रकोप, 92533 लोग चपेट में, 3173 की मौत
गौरतलब है कि मंगलवार को नोएडा में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका की वजह से 2 स्कूलों को बंद कर दिया गया था। दरअसल, एक स्कूल के कुछ बच्चे पॉजीटिव शख्‍स द्वारा आयोजित बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे हालांकि डीएम ने साफ किया है कि उनकी तरफ से स्कूल बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है।
 
दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद नोएडा में प्रशासन अलर्ट हो गया है और स्वास्थ्य विभाग ने 2 हेल्पलाइन नंबर 8076623612 और 6396776904 जारी किए हैं। तकलीफ होने लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
ALSO READ: Corona virus: फ्रांस के अस्पताल से 2000 सर्जिकल मास्क हुए चोरी
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों का दौरा सैंपल लिए तथा दोनों स्कूलों को 6 मार्च तक बंद कर दिया गया और इन्हें सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के 2 स्कूलों के 5 बच्चों में वायरस के लक्षण मिलने की जानकारी मिली थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों का दौरा किया तथा उनके सैंपल लिए।
 
उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों को 6 मार्च तक के लिए बंद किया गया है। स्कूलों को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के बाद खोला जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खत्म होगी छोटे नोटों की दिक्कत, ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 के नोट, RBI का पायलट प्रोजेक्ट

आंख मारता है, लोकसभा में रिजिजू ने याद दिलाया राहुल का 2018 वाला 'हग और विंक', प्रियंका गांधी का करारा पलटवार

साली को छेड़ने के मामले में 7 साल बाद बरी एयरफोर्स अफसर, अब पीड़िता बोली- जीजू ने सपने में छेड़ा था

ईरान का ‘काला खजाना’ खर्ग द्वीप क्यों नहीं बना अमेरिका-इजराइल का निशाना? 90% तेल निर्यात यहीं से

क्रूड गिरा तो चमका सोना, चांदी में जोरदार उछाल, देखें 10 शहरों के ताजा रेट

सभी देखें

नवीनतम

Flight Fare Rises : हवाई सफर पर महंगाई की मार, Air India और Air India Express ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, जानिए कबसे होगा लागू

LPG की किल्लत, 524 Gas Cylinders से भरा ट्रक ले भागे चोर

Iran US War : अमेरिका की खुली चेतावनी, ईरान पर आज होगा सबसे भीषण हमला, बॉम्बर्स भरेंगे उड़ान

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के 10 बड़े फैसले

योगी सरकार का बड़ा फैसला : जून तक पूरा होगा बीडा के लिए भूमि अधिग्रहण, निवेश को मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख