Hanuman Chalisa

रीवा में भी अब हो सकेगी Corona virus की जांच, जल्द शुरू होगी टेस्ट लैब

Webdunia
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (23:52 IST)
रीवा। कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए रीवा में कोरोना टेस्ट लैब स्थापित की  जा रही है। रीवा एवं शहडोल संभाग के लोगों को वायरस की जांच की सुविधा शीघ्र ही  मिलनी शुरू हो जाएगी।

दोनों संभागों के लोगों की काफी दिनों से चली आ रही मांग अब 2 से 3 दिनों में पूरी हो जाएगी। कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव के विशेष प्रयास से संजय गांधी अस्पताल में वायरोलॉजी रिसर्च, डायग्नोस्टिक लैब की स्थापना से कोरोना वायरस संक्रमण की जांच रीवा में होने लगेगी।

रीवा कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने आज निर्माणाधीन वायरोलॉजी रिसर्च, डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण कर जांच हेतु आए उपकरणों के निर्धारित मापदंड के अनुसार स्थापित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

उन्होंने वायरस की जांच हेतु प्रशिक्षित चिकित्सकों से जांच के संबंध में जानकारी ली। लैब में प्रति दिवस लगभग 30 नमूनों की जांच की जाकर वायरस के संक्रमण का पता लगाया जाएगा। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

अस्पताल में आइसोलेशन बेड सहित वेंटीलेटर व आइसीयू बेड आरक्षित किए गए हैं। बीमारी के बचाव के संबंधित उपकरण जैसे एन-95 मास्क, पर्सनल प्रोटेक्सन किट, सेनेटाइजर आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्यकर्मियों को इनकी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। संजय गांधी चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हाथ धुलाने व सेनेटाइज करने की व्यवस्था की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

तमिलनाडु के CM विजय फ्लोर टेस्ट में हुए पास, 144 विधायकों ने किया समर्थन

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

जानलेवा तरबूज! मुंबई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 15 वर्षीय किशोर की मौत

LIVE: प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

भोपााल में मुस्लिम युवक से मारपीट पर बवाल, भीड़ का पथराव, पुलिस ने छोड़े़ आंसू गैस के गोले

अगला लेख